UP Board Compartment Result 2026 Update: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों छात्रों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। यूपी बोर्ड (UP Board) के सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स से मिली ताज़ा जानकारी के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरी तरह से समाप्त कर लिया गया है। अब बोर्ड की तकनीकी टीम रिजल्ट को ऑफिशियल पोर्टल पर अपलोड करने की अंतिम तैयारी में जुटी हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि August 2026 के प्रथम सप्ताह में किसी भी वक्त नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी।
जितने भी छात्र-छात्राएं इस Supplementary परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना Marksheet यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in या upmsp.edu.in पर जाकर देख सकेंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने पास एडमिट कार्ड रखना होगा, क्योंकि उसमें दर्ज Roll Number और Diatric की आवश्यकता पड़ेगी।
UP Board Compartment Result 2026 (Overview)
| बोर्ड का नाम | उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) |
| परीक्षा का प्रकार | High School & Intermediate Compartment / Improvement Exam |
| मुख्य परीक्षा वर्ष | 2026 |
| कंपार्टमेंट परीक्षा तिथि | 28 July 2026 |
| कुल शामिल परीक्षार्थी | 39,543 (कक्षा 10वीं: 19,290 | कक्षा 12वीं: 20,253) |
| रिजल्ट की स्थिति | बहुत जल्द जारी होने वाला है |
| UP Board Compartment Result Date | August 1st Week 2026 (संभावित) |
| आधिकारिक वेबसाइट | upmsp.edu.in / results.upmsp.edu.in |
UP Board Compartment Result 2026 Kab Aayega?
उत्तर प्रदेश बोर्ड ने इस साल कंपार्टमेंटल परीक्षाओं का आयोजन बहुत ही कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच 28 जुलाई 2026 को राज्य के विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर सफलता पूर्वक संपन्न कराया था। अब छात्र रिजल्ट को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दे, परीक्षा दो पालियों (Shifts) में आयोजित की गई थी- सुबह की पाली में हाईस्कूल (Class 10th) की परीक्षा हुई और दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट (Class 12th) के छात्रों ने परीक्षा दी।
आमतौर पर यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के 10 से 12 दिनों के भीतर परिणाम जारी करने का रिकॉर्ड रखता है। इस बार भी कॉपियों को जाँचने का काम युद्धस्तर पर पूरा किया गया है। UPMSP के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, परिणाम की तारीख को लेकर फाइल शासन स्तर पर भेजी जा चुकी है। हरी झंडी मिलते ही किसी भी दिन दोपहर को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों का ऐलान कर दिया जाएगा। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक घोषणा पर ही भरोसा करें।
UP Board 10th, 12th Compartment Result 2026 कैसे चेक करें?
- स्टेप 1: सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउज़र में यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट results.upmsp.edu.in को ओपन करें।
- स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर आपको दो अलग-अलग लिंक दिखाई देंगे—”UP Board Class 10th Compartment / Improvement Result 2026” और “UP Board Class 12th Compartment Result 2026“।
- स्टेप 3: आप जिस भी कक्षा (10वीं या 12वीं) के छात्र हैं, उस संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 4: अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा। यहाँ अपना डिस्ट्रीक सलेक्ट करें।
- स्टेप 5: आगे एडमिट कार्ड पर से देख कर Roll Number दर्ज करें।
- स्टेप 6: स्क्रीन पर दिख रहे सुरक्षा कोड (Captcha Code) को ध्यानपूर्वक बॉक्स में भरें।
- स्टेप 7: अंत में ‘View Result‘ के बटन पर क्लिक करें।
- स्टेप 8: आपका ओरिजिनल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसमें अपने अंकों और पासिंग स्टेटस की जाँच करें और इसका एक PDF Download या प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

कंपार्टमेंट मार्कशीट पर दर्ज महत्वपूर्ण विवरण
जब आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें, तो मार्कशीट में दी गई निम्नलिखित जानकारियों को बहुत ध्यान से चेक करें। यदि इनमें कोई गलती पाई जाती है, तो आपको तुरंत अपने स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क करना होगा:
- छात्र का नाम
- माता-पिता का नाम
- रोल नंबर
- विषयवार अंक
- कुल प्राप्तांक
- अंतिम परिणाम: यहाँ PASSED या FAILED लिखा होगा।
नोट: आप चेक करते समय ध्यान से, एक एक स्पेलिंग को भी ध्यान से चेक करें।
FAQ – यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रश्न 1: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का कंपार्टमेंट रिजल्ट कब आएगा?
उत्तर: यूपीएमएसपी कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का परिणाम अगस्त के पहले सप्ताह (August 1st Week 2026) में जारी होने की पूरी संभावना है।
प्रश्न 2: मैं अपना यूपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट कहाँ चेक कर सकता हूँ?
उत्तर: आप अपना रिजल्ट यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और results.upmsp.edu.in पर जाकर ऑनलाइन देख सकते हैं।
प्रश्न 3: कंपार्टमेंट परीक्षा पास करने के लिए कितने प्रतिशत अंक चाहिए?
उत्तर: छात्रों को परीक्षा में पास होने के लिए संबंधित विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
प्रश्न 4: क्या कंपार्टमेंट परीक्षा पास करने के बाद आगे रेगुलर एडमिशन मिलेगा?
उत्तर: हाँ, जो छात्र इस परीक्षा में पास होंगे, वे इसी सत्र (2026-27) में अगली कक्षा या कॉलेज में नियमित (Regular) एडमिशन ले सकेंगे और उनका साल बर्बाद नहीं होगा।
